मथुरा: वृंदावन में आईटीआई कालेज के पास स्कूटी सवार महिलाओं से लूट कर भागे बदामशों का रात करीब दो बजे sog और कोतवाली पुलिस का पवन हंस हैलीपेड की और जाने वाले कच्चे रास्ते पर आमना सामना हो गया। दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए और उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। मौके से महिलाओं से लूटा गए माल की 100% बरामदगी हुई है।
एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व आईटीआई कॉलेज के पास वृंदावन रोड पर एक स्कूटी पर सवार महिलाओं से लूट की घटना हुई थी। लुटेरों की तलाश के लिए sog प्रभारी राकेश कुमार अपनी टीम के साथ वृंदावन कोतवाली प्रभारी के साथ लगे हुए थे।पवन हंस हेलीपैड से आगे यमुना की तरफ ढलान कच्चा रास्ता यमुना तट पुलिस टीम ने तीन बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने सरेंडर करने के लिए कहा तो फायरिंग कर दी। मुठभेड़ में तेजवीर चौधरी उर्फ विष्णु पुत्र दलवीर और अनमोल यादव उर्फ रिंकू पुत्र मुकेश यादव घायल हो गए। मोहित तिवारी पुत्र सियाराम तिवारी अंधेरा एवं झाड़ियां होने के कारण मौके से भाग गया ।
ये हुए घायल:
– तेजवीर चौधरी उर्फ विष्णु पुत्र दलवीर निवासी कैलाश नगर थाना वृंदावन।
– अनमोल यादव उर्फ रिंकू पुत्र मुकेश यादव निवासी ए/197 कैलाश नगर थाना वृन्दावन
ये फरार :मोहित तिवारी पुत्र सियाराम तिवारी निवासी कैलाश नगर थाना वृंदावन
– मुठभेड़ स्थल:पवन हंस हेलीपैड से आगे यमुना की तरफ ढलान कच्चा रास्ता यमुना तट थाना वृन्दावन मथुरा
य

ह हुआ बरामद
एक मोबाइल सैमसंग, लेडीज पर्स और 2000 रूपये, पीड़िता के आधार कार्ड, पैन कार्ड ,एटीएम कार्ड, दो तमंचा .315 बोर, कारतूस जिन्दा .315 बोर, तीन खोखा कारतूस, मोटरसाइकिल,









