कई राज्यों में ट्रैक्टर चोरी की वारदात कर रहा दो जिलों का इनामी लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल
मथुरा : राजस्थान के डींग जिले के थाना सीकरी इलाके के गांव वैराकी वास का रहने वाला जाहुल मेव पुत्र जसमाइल उर्फ जसल्ला उर्फ जसभाव उर्फ इस्माइल गुरुवार की रात करीब 11 बजे को शहर कोतवाली क्षेत्र के माल गोदाम रोड पर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। वह उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान प्रांत में घरों के बाहर खड़े ट्रैकर चोरी और लूटपाट की वारदात कर रहा था। एसपी सिटी डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि जाहुल मेव पर मथुरा से 25 से हजार और आगरा से 10 रुपये का पुरस्कार घोषित था। शहर कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी और एसओजी प्रभारी राकेश कुमार यादव की टीम जाहुल मेव को पकड़ने के लिए लगातार उसकी खोज कर रही थी। वह पुलिस को कई बार चकमा देकर भाग भी गया था। रात को उसकी लोकेशन माल गोदाम रोड पर मिली। पुलिस की दोनों टीमों ने जाहुल मेव को घेर लिया। इसी दौरान उसने अपने आप को गिरफ्तार होने से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की। अपना बचाव करते हुए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से आरोपी जाहुल मेव घायल हो गया। मौके से से चोरी की एक मोटर साइकिल, एक तमंचा .315 बोर, तीन खोखा और दो जीवित कारतूस .315 बोर बरामद हुए हैं।











