अमृतसर से अयोध्या रोड पर शराब की बड़ी खेप की सप्लाई देने जा रहे दो शराब तस्कर एक्सप्रेस वे से गिरफ्तार

अमृतसर से अयोध्या रोड पर शराब की बड़ी खेप की सप्लाई देने जा रहे दो शराब तस्कर एक्सप्रेस वे से गिरफ्तार

मथुरा : पंजाब के अमृतसर शहर में कोकाकोला एंजेसी के पास से लखनऊ-अयोध्या रोड पर शराब की एक बड़ी खेप की सप्लाई देने यमुना एक्सप्रेस वे से होकर जा रहे दो शराब तस्करों को जिले के थाना मांट पुलिस और आबकारी पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में 550 पेटी (4896 लीटर) शराब गैर प्रांत की लदी हुई थी। बाजार में इसकी कीमत करीब तीस लाख रुपये है।

सुबह करीब साढ़े तीन बजे ट्रक संख्या RJ-14 GF 6171 में लदी पीछे की तरफ प्लास्टिक की झाल, जिसमें फोम के मुड्डा भरे के नीचे शराब की 550 पेटी छिपाकर रखी गई थीं। इसकी भनक लगने पर थाना मांट प्रभारी प्रदीप कुमार, आबकारी निरीक्षक गौरव मिश्रा ने संयुक्त ऑपरेशन में ट्रक को यमुना एक्सप्रेस वे के मांट टोल प्लाजा पर रोक लिया। टीम ने गौरव जागडा पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम हरिनगर थाना रामपुरा जिला रिवाडी हरियाणा और सतनाम सिंह पुत्र रसपाल सिंह निवासी ग्राम मकबूलपुरा थाना मकबूलपुरा जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात चंद्र ने बताया कि बरामद की गई शराब की कीमत बाजार में करीब तीस लाख रुपये है। जिसे जब्त कर लिया गया है।
ये रहे टीम में शामिल

उपनिरीक्षक भुवनेश कुमार दीक्षित चौकी प्रभारी मांट टोल प्लाजा और थाना मांट के कांस्टेबल संजय मलिक, आशुतौष भदौरिया,सूर्यप्रकाश, अंकित सिंह, आबकारी विभाग के हेड कांस्टेबल राजबल्लभ शर्मा इन्द्रपाल सिंह।