एसएसपी कैंप कार्यालय के सामने कार से किए चार लाख पार

एसएसपी कैंप कार्यालय के सामने कार से किए चार लाख पार

मथुरा : एसएसपी कैंप कार्यालय के सामने सड़क किनारे खड़ी फरीदाबाद के एक बिल्डर्स की कार से चार लाख रुपये पार कर दिए। वृंदावन में चल रहे प्रोजेक्ट में कुछ लोगों के द्वारा डाली जा रही अड़चन की शिकायत करने के लिए आए थे। उनकी कार का शीशा तोड़ कर शातिर सूटकेस को निकाल कर ले गया। उसमे चार लाख रुपये नकद थे, जिनको वह प्रोजेक्ट में काम कर रहे मजदूरों की मजदूरी का भुगतान करने के लिए बिल्डर्स नकदी लाए थे।

फरीदाबाद के रहने वाले दीपक गुप्ता अपने चालक भीम सिंह के साथ आज दोपहर में एसएसपी के कैंप कार्यालय पर अपनी जमीन पर किए जा रहे कब्जे की शिकायत करने के लिए आए थे। सभी कार को कैंप कार्यालय के बाहर खड़ी कर चले गए, पीछे से किसी ने शीशा तोड़ कर सूटकेस निकाल लिया। इसमे चार लाख रुपये रखे थे।