पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में दबोचे दो फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में दबोचे दो फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार
मथुरा, उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा -2023 ( प्रथम पाली) में दो फर्जी अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि थाना मगोर्रा क्षेत्र के परीक्षा केन्द्र जसवन्त सिंह भदौरिया कॉलेज कोसी खुर्द पर अभ्यर्थी पंकज कुमार पुत्र नाहर सिंह निवासी सराय दाऊद थाना बलदेव के स्थान पर मौसम कुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी जरैलिया थाना नौहझील परीक्षा दे रहा था। मौसम पंकज की बुआ का लड़का है। पंकज के स्किन (त्वचा) के फर्जी फिंगर-प्रिट एवं हस्ताक्षर बनाकर परीक्षा दे रहा था। एसएसपी ने बताया कि थानाक्षेत्र कोतवाली के परीक्षा केन्द्र प्रेमादेवी अग्रेसन माध्यमिक इंटर कालेज मथुरा में अभ्यर्थी देवेन्द्र कुमार पुत्र पप्पू निवासी गांव भूरेका मथुरा के आधार कार्ड व प्रवेश पत्र का मिलान किया गया तो बायोमैट्रिक जांच में अभ्यर्थी देवेन्द्र का सही मिलान न होने पर इनोवेटिव ब्यू कंपनी के ऑपरेटर द्वारा बायोमैंट्रिक की जांच की तो पाया गया कि देवेन्द्र का वास्तविक नाम अंशुल शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी चांदजोड़ थाना खैर जनपद अलीगढ़ है जो कि पूर्व में सामान्य वर्ग से कई भर्ती परीक्षाएं दे चुका हैं किन्तु सफल न होने पर नौकरी पाने एवं आरक्षित वर्ग का लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से फर्जी दस्तावेज आधार कार्ड तैयार कर आरक्षित वर्ग से उक्त परीक्षा में आज सम्मलित हुआ हैं । मौसम और अंशुल को जेल भेजा गया है।