
जुआ की रकम के लेन-देन को लेकर किया था प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण, दो आरोपी भेजे जेल
-एक अपहर्ता पहले से ही था परिचित, तीन आरोपित अभी फरार
राहुल अंधोपिया, मथुरा: सुदामापुरी के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर कृष्ण कुमार सिंघल ने जुआ खेलने की रकम के लेन-देन को लेकर अपहरण किया गया था। अपहर्ताओं में एक अपहर्ता प्रॉपर्टी डीलर का पहले से ही परिचित था। पुलिस ने सकुशल प्रॉपर्टी डीलर को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया और दो अपहर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया। अभी तीन आरोपित फरार है। उनकी तलाश जारी है।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की सुदामापुरी कालोनी निवासी प्रापर्टी डीलर कृष्ण कुमार सिंघल का माल गोदाम रोड के शनि देव मंदिर के पास से अपहरण कर लिया गया था। ये वारदात फिरौती के लिए की गई थी। अपह्रत को बरामद करने के लिए थाना कोतवाली, सदर बाजार, स्वाट और सर्विलान्स टीम को संयुक्त रूप से लगाया गया। 24 घन्टे के समय अंतराल में ही पुलिस ने अपह्रत को अपहर्ताओं के चंगुल से उस समय मुक्त करा लिया, जब अपहर्ता फिरौती की शेष रकम की वसूली के लिए अपह्रत को लेकर माल गोदाम रोड पर लेकर आए। एसएसपी ने बताया कि जुनैद उर्फ वकील पुत्र इस्माइल निवासी गांव आकेडा थाना गुहाना जिला नूह हरियाणा और इसी गांव के रहने वाले काला उर्फ खुर्शीद पुत्र मकमूल को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही कृष्ण कुमार सिंघल को भी मुक्त करा लिया गया। जिस कार से अपहरण किया गया था। उसे भी बरामद कर लिया गया।
ये था घटनाक्रम: 16 फरवरी 2024 को अपहृत श कृष्ण कुमार सिंघल निवासी सुदामापुरी की पत्नी ने
कोतवाली में रिपोर्ट कराई कि 15 फरवरी 2024 को समय लगभग 18.00 बजे कार सवार अज्ञात बदमाशों उनके पति को अपहरण कर लिया है। कृष्ण कुमार सिंघल जमीनों की खरीद-बेचने का काम करते हैं। वह अपने पार्टनर बबलू कौशिक के साथ घर से निकलकर बस स्टैण्ड तक पहुँचे थे तभी कुछ कार सवार अज्ञात बदमाश कार में डालकर ले गये । इन बदमाशों ने कृष्ण कुमार के फोन से उनके घर पर फोन कर 3.5 लाख रूपयों की मांग की। पत्नी ने दो-दो लाख रुपये दो बार अपहरणकर्ता के खाते में ट्रान्सफर कर दिए थे। शेष बचे 1.5 लाख रुपये लेने के लिए आ रहे थे । कृष्ण कुमार को मुक्त कराने के बाद साइबर सेल ने उस खाते को भी फ्रीज कर दिया, जिसमे रकम ट्रांसफर की गई थी।
-काला का था परिचित: कृष्ण कुमार सिंघल और अपहरणकर्ता काला उर्फ खुर्शीद पूर्व से ही परचित थे। इनके बीच जुआ की रकम के लेन देन का भी विवाद था। इसकी जांच जारी है। साथ ही मुकदमा को धारा 364 ए में तरमीम कर दिया गया है।
ये हैं अभी फरार: हरियाणा के नूंह जिले के थाना गुहाना के गांव आकेड़ा निवासी फुरखान पुत्र ब्राहन,आरिफ पुत्र मकशूद, हाईवे की पुष्पांजलि कालोनी निवासीबबलू उर्फ हरीश कौशिक ।








