दूल्हा पर हुए जानलेवा हमले के बाद ले दुल्हन को करके विदा
नहीं दी तहरीर
दीपक गुप्ता,
नौहझील- नौहझील कस्बा में बीती बुधवार की रात बारात चढ़त के दौरान दूल्हा को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी,जो कि दूल्हे की जांघ पर लगी थी।इस दौरान दूल्हे को मथुरा रेफर कर दिया था। उपचार मिलने के बाद देर रात दूल्हा दुल्हन की शादी की रस्में पूरी हुईं और सुबह दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर घर ले गया।इस संबंध में लड़का पक्ष द्वारा कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
जानकारी अनुसार सोनम पुत्री निरंजन निवासी फरीदमपुर थाना नौहझील की शादी अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव दमुआका निवासी रेखपाल के पुत्र गौरव के साथ तय हुई। शादी समारोह का कार्यक्रम नौहझील के रायपुर रोड़ स्थित कृष्णा मैरिज होम में चल रहा था। चारों ओर खुशियों का माहौल छाया हुआ था और दावत खाने के बाद बाराती बारात चढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी अचानक 5-6 अज्ञात बदमाश गाड़ी में आये वहीं दूल्हे ने बताया कि बदमाश पैदल थे ने दूल्हे पर गोली दाग दी,जो कि दूल्हे गौरव की जांघ में जा धंसी, जिससे गौरव लहुलुहान होकर नीचे गिर पड़ा और मौके पर भगदड़ मच गई और बदमाश मौके से फरार हो गए। दूल्हे के गोली लगी देख बरातियों व घरातियों में हड़कंप मच गया और खुशियों में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल दूल्हे को सीएचसी नौहझील भिजवाया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद दूल्हे को मथुरा रेफर कर दिया। मौके पर एसपी देहात त्रिगुन बिसेन, इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक अंकित कुमार मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गये व छानबीन में जुट गए। मथुरा से उपचार मिलने के बाद देर रात दूल्हे गौरव व दुल्हन सोनम की शादी की रस्में पूरी हुईं और दूल्हा दुल्हन को विदा करा कर साथ ले गया। वहीं लड़का पक्ष द्वारा कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं इलाका पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि देर रात शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर ले गया है।लड़का पक्ष द्वारा कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।








