अरविंद केजरीवाल का व्यवहार अब अपराधियों जैसा हो गया है — वीरेन्द्र सचदेवा

 

अरविंद केजरीवाल का व्यवहार अपराधियों जैसा हो गया है — वीरेन्द्र सचदेवा

केजरीवाल के पास कोई सबूत नहीं है और लोटस 2 का आरोप अपने भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटवाने के लिए उनकी एक मनगढ़ंत कहानी है — *दिल्ली भाजपा अध्यक्ष*

केजरीवाल खुद एक सरकारी अधिकारी रहे हैं, वह बताएं नोटिस लेने वाला अधिकारी रिसिविंग लेता है या देता है

केजरीवाल भाजपा पर लगाए गए अपने आरोप साबित करें नहीं तो एफ.आई.आर. दर्ज कर उन पर कड़ी कार्रवाई होगी – रामवीर सिंह बिधूड़ी

नई दिल्ली 3 फरवरी : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसियों से छिपते भागते देख स्तब्ध हैं और हर बीतते दिन के साथ अरविंद केजरीवाल अपनी विश्वसनीयता खोते जा रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का संचालन मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया और कहा कि अरविंद केजरीवाल अब झूठ का पर्याय बन गये हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपना सम्मान खो दिया है।

श्री  सचदेव  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ट्वीट एवं मंत्री सुश्री आतिशी का वक्तव्य स्क्रीन पर चलवा कर दिखाते हुए कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि जो केजरीवाल एवं उनके सहयोगी सुश्री आतिशी 27 जनवरी को चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे कि भाजपा हमारे विधायकों पर लोटस 2 चला रही है और हमारे पास भाजपा की ओर से हमारे विधायक को प्रलोभन देने की रिकार्डिंग भी है आज अपने लगाये आरोप की पुलिस जांच से भाग रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि केजरीवाल का इतिहास साक्षी है कि कितनी बार उन्होने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाए फिर मांफी मांगी और अब वह ई.डी. के सम्मन से छिप रहे हैं तो अपने लगाये आरोपों की जांच से भी भाग रहे हैं वह आश्चर्यजनक है।

जिस तरह केजरीवाल ई.डी. सम्मन के साथ ही अब क्राइम ब्रांच के नोटिस से भी बच रहे हैं उसके बाद यह कहना अतिशयोक्तिपूर्ण ना होगा कि अरविंद केजरीवाल का व्यवहार अब अपराधियों जैसा हो गया है।

श्री सचदेवा ने कहा है कि क्राइम ब्रांच नोटिस मामले मे कल शुक्रवार रात से केजरीवाल जैसा व्यवहार कर रहे हैं वह साफ करता है कि वह जानबूझकर जांच से भाग रहे क्योंकि केजरीवाल के पास कोई सबूत नहीं है और लोटस 2 का आरोप अपने भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटवाने के लिए उनकी एक मनगढ़ंत कहानी है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि जिस तरह केजरीवाल कल रात से क्राइम ब्रांच से बच रहे हैं वह दर्शाता है कि उनके पास कोई सबूत नहीं है।

श्री सचदेवा मुख्यमंत्री केजरीवाल से पूछा है कि केजरीवाल खुद एक सरकारी अधिकारी रहे हैं, वह बताए नोटिस लेने वाला अधिकारी रिसिविंग लेता है या देता है।

*श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी* ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केजरीवाल सरकार में मंत्री सुश्री आतिशी ने भाजपा पर विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप लगाए हैं उसे साबित करें नहीं तो उनके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज हो और कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में केजरीवाल और उनके विधायकों द्वारा एक दर्जन से ज्यादा ऐसे ही बयान दिए गए हैं और विधानसभा सत्र में चर्चा करने के बावजूद आज तक भाजपा नेताओं के नाम नहीं बता पाए।

श्री बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के अंदर भी भाजपा नेता केजरीवाल और उनके मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों के सबूत मांगेंगे। अरविद केजरीवाल के घोटाले एक-एक कर सामने आ रहे हैं उन घोटालो से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अरविंद केजरीवाल द्वारा यह आरोप लगाया गया है।

श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल जब तक जांच में सहयोग नहीं देते तब तक हम उनसे सवाल पूछते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास, रोजगार, स्कूल खोलने से लेकर वर्ल्ड क्लास सड़के और यमुना सफाई को लेकर केजरीवाल सरकार की कही गई बातें बिल्कुल झूठी साबित हुईं हैं।