हाईवे पर पर फंसा 75 मीटर लंबा ट्रक, दो घन्टे रहा जाम

हाईवे पर पर फंसा 75 मीटर लंबा ट्रक, दो घन्टे रहा जाम
मथुरा : गुजरात के अहमदाबाद से बिहार के लिए जा रहा सीएसबी 75 मीटर लंबा ट्रक हाईवे के महुअन टोल से पहले यू टर्न लेते समय फंस गया। इस कारण करीब दो घन्टे तक हाईवे यातायात ठप रहा। यहां तक कि हाईवे पर होकर मोटरसाइकिल निकलने के लिए भी स्थान नहीं बचा। ट्रक के साथ चल रही तीस सदस्यीय टीम ने ट्रक में आई कमी को दुरुस्त कर के निकाला। इस दौरान हाईवे पर वहानो की लंबी कतार लग गई।
अहमदाबाद से बिहार के लिए जा रहे सीएबी ट्रक 75 मीटर लंबा और काफी वजनी था। महुअन टोल से पहले कट पर चालक ने ट्रक को मोड़ा। मोड़ते समय ट्रक का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने के कारण ट्रक हाईवे के दोनों रोड पर फंस गया। इसने इतना भी रास्ता नहीं छोड़ा था कि कोई दो पहिया वाहन भी निकल जाए। धीरे धीरे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार हाईवे पर लगती गई। कड़ाके की सर्दी के कारण यात्री वहानो में परेशान हो गए। इधर उधर से लकड़ी ईंधन एकत्र कर लोगों ने आग जलाई और ठंड में ट्रक के हटने का इंतजार करते रहे। हल्के वाहन ग्रामीण झंड़ीपुर, झुड़ावई परखम के रास्ते होकर निकाले गए। इस कारण इन मार्गो पर वाहन का दबाव बनाने से यातायात प्रभावित रहा। टोल प्लाजा के संजय यादव ने बताया कि थाना फरह और रिफाइनरी की पुलिस भी आ गई। ट्रक के साथ चल रही टीम ने दो घन्टे में एक्सल को ठीक कर ट्रक को निकाला। इसके बाद ही यातायात सामान्य हो सका।