खजानी के दान उत्सव में हुआ सबसे बड़ा जठराग्नि शांति यज्ञ

खजनी वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा मकर संक्रांति के पावन उत्सव पर दान उत्सव का आयोजन किया गया।

खजनी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आभा महेश्वरी एवं डॉ हरिमोहन महेश्वरी द्वारा अपने सभी पदाधिकारी के साथ इस कार्यक्रम को आयोजित करने की रूपरेखा बनाई गई जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंदों को समिति के माध्यम से सहायता पहुंचाई जा सके परिणाम स्वरूप सोच से भी बहुत अधिक लोगों ने मिलकर एक साथ एक सामाजिक परिवर्तन के लिए आज कार्य किया। अनगिनत कंबल, गर्म चदरे, गर्म कपड़े, टॉर्च, बैग, चप्पल, टोपे, मोजे और ढेर सारा खाने का सामान अनेको प्रकार के बिस्कुट, चिप्स और अन्य प्रकार के खाद्य पदार्थ, खचड़ी के वितरण करने के लिए युवा, महिलाएं और बच्चे मिल कर सामने आए और बेहद समर्पण और दिलो जान से इस दिन दान पुण्य का कार्य किया।
पूरा वातावरण बेहद सकारात्मक और भावपूर्ण था। हर एक को एक ही जुनून और जज्बा था कि आज उन लोगों के चेहरे पर मुस्कराहट लानी है जो इस ठंड और परेशानी से बेहद उदास हो गए हैं ।
अध्यक्ष डॉक्टर हरिमोहन माहेश्वरी ने बताया कि हम सभी चाहते हैं कि समाज के उसे टपके की सहायता की जाए जो आज भी समस्याओं से जो पूछ रहा है परंतु सब एक माध्यम की कमी होती है खजनी वेलफेयर सोसाइटी ने एक ऐसा प्लेटफार्म बनाने की कोशिश की जहां पर आकर कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा दान करके एक सकारात्मक बदलाव समाज में ला सकता है और वास्तव में जो जरूरतमंद है उनकी मदद कर सकता है जिसके तहत आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें ममता भारद्वाज, शिप्रा राठी ,श्वेता राठी, शोभित महेश्वरी, छवी अग्रवाल, अदिति डागा, निधि शर्मा, अलका रानी,स्वेच्छा,भावना, रेखा फौजदार,सुमन सिंह,नंद किशोर, प्रियंका, लक्ष्मी टंगर, सबा, शुभम माहेश्वरी, दक्ष माहेश्वरी, रीना अग्रवाल, गुनगुन और खुशी खंडेलवाल आदि का विशेष योगदान रहा ।