श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह वाद के पक्षकार पांडेय को दी सिर कलम करने की धमकी

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह वाद के पक्षकार पांडेय को दी सिर कलम करने की धमकी

मथुराः श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह के वाद के पक्षकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी पीठाधीश्वर भृगुवंशी आशुतोष पांडेय को पाकस्तिान से अज्ञात लोगों ने सिर कलम करने की धमकी दी है। छह जनवरी की रात को उनका फेसबुक पेज आइडी को भी हैक कर लिया और एडमिन हटा दिया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत प्रमुख सचिव गृह और एसएसपी से की है। इससे पहले भी उनको पीएफआइ की तरफ से भी धमकियां दी गई थी।
वृंदावन में प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख मार्ग स्थित श्री मठ महेश्वर धाम निवासी आशुतोष पांडेय ने बताया, श्री कृष्ण जन्मभूमि- शाही मस्जिद ईदगाह के वाद के वह मुख्य वादी है। यह प्रकरण उच्च न्यायालय इलाहाबाद मे विचाराधीन है। इसके साथ ही वह कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। श्री कृष्ण जन्मभूमि को मुक्ति के लिए जनपद न्यायालय, उच्च न्यायालय इलाहाबाद और सर्वाेत्तम न्यायालय में वाद दायर किया। वह उनकी पैरवी कर रहे हैं। जिसको लेकर कई बार आतंकी संगठन पीएफआई द्वारा हत्या की धमकी दी जा चुकी है। इसकी रिपोर्ट उन्होंने थाना जैंत में कराई थी। अब उनको पाकिस्तान से कई मुस्लिम युवकों ने मुकदमा की पैरवी न करने की धमकी देते हुए कहा, अगर वह नहीं माने तो उनका सिर कलम कर दिया जाएगा। फेसबुक पेज पर भी कई बार अभद्र कमेंट्स किए गए हैं और पेज को बंद करने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया, छह जनवरी की रात को उनका फेसबुक पेज आइडी को हैक कर लिया गया। उन्होंने कहा, वह मुकदमा की पैरवी के लिए बाहर जाते हैं और कभी भी कोई अनहोनी उनके साथ घटित हो सकती है।