-धार्मिक अनुष्ठान को लेकर तैयारियां आरंभ
मथुरा: जगत जननी देवी काली मां का पंच कुंडी सहस्त्र महायज्ञ 12 जनवरी से कैंट स्थित सिद्ध पीठ काली मां मंदिर के यज्ञ स्थल पर होगा। उससे पहले देह शुद्धि भी यमुना के विश्राम घाट पर कराई जाएगी। इसके बाद 10 बजे सुबह के समय मे काली मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर के मीडिया प्रभारी डॉक्टर रमन टण्डन ने बताया कि यज्ञाचार्य देवदत्त देवो शास्त्री के सानिध्य में 51 विद्वान विधि विधान से पूजा अर्चना कर महायज्ञ करेंगे। इससे पहले दुर्गा सप्तशती के भी पाठ किए जाएंगे। सायं काल मे मां की आरती समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। 20 जनवरी को महायज्ञ की पूर्ण आहुति दी जाएगी। दिनेश चौबे, कपिल शास्त्री, बलवीर सिंह सोलंकी , प्रेमी ने बताया कि इस दिन भोग भंडारा भी होगा।








