श्रीकृष्ण जन्मभूमि को किया सिला पूजन, संग्रह करने का अभियान भी शुरू

श्रीकृष्ण जन्मभूमि को किया सिला पूजन, संग्रह करने का अभियान भी शुरू
विश्राम घाट पर किया यज्ञ, ध्रुव घाट पर पिंडदान
मथुराः अखिल भारत हिंदू महासभा ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को यमुना के विश्राम घाट पर यज्ञ और ध्रुव घाट पर पिंडदान कर राममंदिर आंदोलन में बलिदान देने वाले बलिदानियों की आत्मशांति की प्रार्थना की गई। इसके साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए सिला पूजन कर उनके संग्रह करने के कार्यक्रम की भी शुरूआत की गई।
अखिल भारत हिंदू महासभा कीं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी, राष्ट्रीय युवा प्रभारी विक्रम वैश्य, जिला प्रभारी राजवीर दीक्षित, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, जिला महामंत्री सियाराम तिवारी, पंकज वशिष्ठ मीडिया प्रभारी मनीषा ठाकुर, जिला संयोजकयोगेश गौतम, प्रवक्ता प्रवीण मिश्रा समेत रणधीर सिंह श्याम ठाकुर ठा. यशपाल सिंह सनातनी, भूरा पंडित, कान्हा चतुर्वेदी समेत अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।