बरसाना की और से आ रहे गो तस्कर ने पुलिस पर दागी गोली, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

मनोज चौधरी

गो-तस्कर को रोकने की कोशिश कर रही क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और थाना छाता पुलिस के ऊपर तस्कर ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक गोली गो तस्कर के पांव में जाकर धंस गई। घायल हो कर गिरे तस्कर को  छाता के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। पुलिस और गो तस्कर के बीच हुई मुठभेड़ की खबर मिलने पर सीओ छाता गौरव त्रिपाठी घटना स्थल पर पहुंच गए।

सीओ छाता ने बताया कि हरियाणा के नूंह मेवात के बिछौर का रहने वाला हनीफ रात करीब साढ़े ग्यारह बजे छाता-बरसाना रोड पर गायों की रेकी कर उनको उठा कर ले जाने की फिराक में आया हुआ था। जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। बरसाना रोड ओर पुलिस और गो तस्कर का आमना सामना हो गया। जब उसको रोकने के लिए इशारा किया गया तो वह पुलिस के ऊपर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई । मुठभेड़ में गो तस्कर घायल हुआ है। इलाज के लिए उसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल से एक तमंचा, भारी मात्रा में कारतूस मिले है। अब तक की जानकारी के अनुसार, हनीफ के खिलाफ सात आठ मुकदमा भी पहले से दर्ज है। उसके संबन्ध में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। उसके दो साथी सेंट्रो कार से कोसीकलां की और भाग गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ इस इलाके में दो दिन से घूम रहा था।

मुठभेड़ स्थल पर पुलिस टीम