बांके बिहारी जी की शरण में आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Aaditya mangal news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांके बिहारी जी की शरण में आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम 23 नवंबर को प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री से पहले 19 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  आएंगे। सीएम यहां प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा करेंगे। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आज रेलवे ग्राउंड धौली प्याऊ का दौरा कर वृंदावन में  में बांके बिहारी जी मंदिर और यहां तक जाने वाले रास्तों की वर्तमान स्थिति का भी जायजा लिया। ग्राउंड पर इस समय ब्रजराज उत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। इसी कार्यक्रम में मथुरा लोकसभा से सांसद और ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी अपनी प्रस्तुति कृष्ण भक्त मीराबाई पर आधारित थीम पर अपनी प्रस्तुति देंगी। इसी कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।