- Aaditya mangal news
तीन नवंबर की रात को वृंदावन के प्रमुख मुकुट कारोबारी कृष्ण अग्रवाल की पत्नी कल्पना अग्रवाल की हत्या कर लाखों की लूट करके भागे मुख्य आरोपी पचास हजार रुपये के इनामी बदमाश को मथुरा पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। थाना हाईवे क्षेत्र के भोला बाबा सत्संग स्थल के खाली गोदाम में पुलिस और थाना गोविंद नगर के मटिया गेट के रहने वाले बदमाश फारुख से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस ने मौके से 22 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
थाना हाईवे क्षेत्र में स्थित गुरूकृपा विलास कालोनी निवासी मुकुट कारोबारी शहर के बिल्डर्स शंकर सेठ के समधी कृष्ण अग्रवाल के यहां उनके ही चालक मोहसिन और उसके दोस्त फारुख ने मिलकर लूट की वारदात की थी। शनिवार को पुलिस ने मोहसिन को तो गुलमोहर कालोनी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद शनिवार की रात को 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश अभियुक्त फारुख पुत्र करीम मंसूरी उर्फ मुल्ले निवासी मटिया दरवाजा डींग गेट थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा की थाना हाईवे व एसओजी टीम से थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत गोवर्धन रोड पर गुलमोहर होटल के पास भोले बाबा सत्संग ग्राउड पर पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया।

*बरामदगी —*
1- 21 लाख 88 हजार रुपये नगद
2- सोने चॉदी के जेवरात
3- इनोवा गाडी
4- एक पिस्टल .32 बोर व जिन्दा व खोका कारतूस











