सफाई वीरों के हाजिर जवाब से डीएम और जनप्रतिनिधि रह गए चकित

स्वच्छता प्रश्नोत्तरी विजेताओं को जनप्रतिनिधियों ने बांटे पुरस्कार।।

ऑनलाइन जन सेवाओं को देने में उत्कृष्ट पंचायत सहायक हुए पुरस्कृत।

Aaditya mangal news

17 सिंतबर से गांधी जयंती तक मनाए गए स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतिम दिन  इंजीनियरिंग कॉलेज मथुरा के सभागार में स्वच्छता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। पंचायत राज विभाग की इस प्रतियोगिता में सफाई कर्मचारियों से पूछे गए सवालों का दिए गए हाजिर जवाब ने डीएम और जनप्रतिनिधियों को चकित कर दिया। पांच सौ ज्यादा सफाई वीरों में से प्रथम स्थान पर महेश द्वितीय स्थान पर कृष्णकांत एवं तृतीय स्थान जय किशोर को चुना गया।

राजेश चौधरी विधायक मांट, पूरन प्रकाश विधायक बलदेव, जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह,मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ,सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा एवं जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया ।
सभी विकास खंड से स्वच्छता प्रश्नोत्तरी विजेताओं की प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर महेश द्वितीय स्थान पर कृष्णकांत एवं तृतीय स्थान जय किशोर ने प्राप्त किया। सभी ने मुक्त कंठ से सफाई कर्मचारियों की तारीफ करते हुए समाज को स्वस्थ रखने में इनका बड़ा योगदान बताया।  विधायक मांट विधान सभा क्षेत्र के  राजेश चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मचारी का उत्साह बढ़ाते हुए कहा  वह व्यक्ति हैं जिनके चरण धोने का कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करते हैं, वही सफाई कर्मचारियों ने समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बलदेव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश ने सफाई कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति अत्यंत सजग तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सफाई कार्य देश की सबसे बड़ी सेवा है एवं सबसे बड़ा धर्म है। सभी कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से अपने कर्तव्य को पूरा कर समाज को स्वस्थ बनाने में मदद करें। मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा ने सफाई कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का मुख्य अभिकर्ता बताया। सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने जनपद में सफाई कर्मचारियों की भूमिका की प्रशंसा की। जनपद में खेल मैदान, ग्राम सचिवालय ,ओपन जिम, अमृत सरोवर आदि योजना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सचिव रामवीर सिंह, गोपाल सिंह, बृजमोहन, राकेश, थान सिंह,प्रवीण यादव ,वीरेश शर्मा, वीरेंद्र, मुकेश यादव को विकास रत्न पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले खंड प्रेरकों को भी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम सचिवालय से सभी पंचायत सहायक ग्राम वासियों को ऑनलाइन सुविधा दें। ऐसे विभिन्न अवसरों पर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। दिशा के सदस्य भानु प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार ,जनपद मथुरा के सभी 10 विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और 500 से ज्यादा   ग्रामीण सफाई कर्मी कार्यक्रम में शामिल हुए।  अंत मे जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए डीएम और जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में गांवों को गंदगी मुक्त करके एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार किया जाएगा।

बीएसए कालेज में हुए कार्यक्रम की एक झलक