“Aaditiya mangal news
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार की सुबह प्रतिशोध की ज्वालामुखी फूट पड़ी। जमीन के विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या का बदला लेने के लिए भीड में पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा , नरसंहार को अंजाम देने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। वहीं इस मामले आप तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।
देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली के गांव फतेहपुर के अभय टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम सिंह यादव की जमीन लेहड़ा टोला के रहने वाले सत्यप्रकाश दुबे के घर के सामने है। इस जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। आज सुबह सत्यप्रकाश दुबे पक्ष ने प्रेमसिंह यादव की हत्या कर दी। इसके बाद भड़की भीड़ भी हिंसा पर उतर आई। भीड़ ने बदले की भावना से सत्यप्रकाश, उसकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटे को मौत के घाट उतारा दिया। 








