मथुराः पंजाब प्रांत की एक युवती को अपने जाल में फंसा कर बारह साल तक दुष्कर्म कर उसका शोषण करने वाले वृंदावन के कथावाचक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कथावाचक ने युवती को संगीत व कथावाचन सिखाने के बहाने से वृंदावन बुलाया था। अलग-अलग मकानों में ठहरा कर उसके साथ जबरन संबंध बनाए।
पंजाब के रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब क्षेत्र की रहने वाली एक युवती 9 अगस्त 2011 को गोपीनाथ बाजार नंदीवाड़ी निवासी कथावाचक गोविंद बल्लभ शास्त्री से मिली थी। युवती का आरोप है कि संगीत और कथावाचन सिखाने के बहाने कथावाचक ने उसे अपने पास बुला लिया। अपनी बातों में उलझाकर उसका शोषण शुरू कर दिया। बारह साल तक कथावाचक ने उसके साथ में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने जब कथावाचक से शादी करने की बात कही, तो कथावाचक ने इंकार कर दिया। इसके बाद में पीड़िता ने इसकी शिकायत वृंदावन कोतवाली में की। पुलिस ने कथावाचक के खिलाफ पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जिस समय युवती को कथावाचक ने वृंदावन बुलाया था, उस समय वह नाबालिग थी। एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।








