
भारतीय खाद्य निगम और नटराज कंपनी की बनाई फर्जी आइडी
उत्तर प्रदेश और राजस्थान के शातिर कारोबारियों से कर रहे थे ठगी
बरसाना पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर किया इस खेल का भी भंडाफोड़
Aaditya mangal. com
: भारतीय खाद्य निगम और नटराज कंपनी के फर्जी पहचान पत्र की मदद से साइबर अपराधी चीनी, चावल और स्क्रैप के पहले कारोबारी बने। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के दो शातिरों ने मिलकर व्यापारियों को अपना चंगुल फंसाया और फिर उनसे लूटपाट की। गुरुवार को थाना बरसाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर ठगी से इस खेल का भंड़ाफोड़ किया है।
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया, गांव हाथिया निवासी वसीम पुत्र सुब्बा और अलवर जिले के थाना गोविंदगढ़ के गांव नसवारी निवासी सैकम पुत्र असरून को थाना बरसाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर भारतीय खाद्य निगम और नटराज कंपनी के कर्मचारी होने का फर्जी पहचान पत्र बनाया। सोशल साइटस के माध्यम से चीनी, चावल और स्क्रेप के बेचने का विज्ञान प्रसारित किया। फर्जी पहचान पत्र के आधार पर दोनों ने मोबाइल फोन के सिम कार्ड प्राप्त किए। इसके बाद व्यापारियों से सस्ती दर चीनी, चावल और स्क्रैप के बेचने का संपर्क किया। व्यापारियों को भरोसे में लेने के लिए फर्जी फर्म के कागजात और फर्जी आई कार्ड व्हाट्सएप पर सेंड कर देते थे। अपने बैंक खातों में बतौर पचास से एक लाख रुपये तक एडवांस राशि भी ट्रांसफर करा लेते। व्यापारियों को फर्जी गोदामों और फैक्ट्री करने निरीक्षण के लिए बुलाते। जो निरीक्षण करने के लिए आते, उनको एयरपोर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से रिसीव कर मेवात में ले जाते। वहां बंधक बनाकर के व्यापारियों से परिवारों वालों से रिहा करने के नाम मोटी रकम की वसूली करते।
ऐसे भी करते थे ठगीः एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया, दोनों शातिर इंस्टाग्राम एप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नटराज पेंसिल पर बैठकर पैक करने की नौकरी का झांसा देकर प्रचार प्रसार करते थे। महिला-पुरुष को झांसे मे ले करके उसके आधार कार्ड और 500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर वसूलते थे। फर्जी नटराज कंपनी के नाम पर एम्प्लोयी आईडी कार्ड बनाकर उनको व्हाटसएप्प पर भेज देते है। व्हाट्सएप पर जो आधार कार्ड प्राप्त होते है, उनका फोटो बदल कर नकली आधार कार्ड बना लेते है। इसके आधार फर्जी सिम कार्ड लेकर ठगी करते।
ये हुआ बरामद: चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन, पांच वीआई कंपनी की इनएक्टिव सिम कार्ड, पांच सिम एरटेल कंपनी, आधा फर्जी आधार कार्ड, नटराज कंपनी के फर्जी कर्मचारी पहचान कार्ड,एफसीआई के फर्जी कर्मचारी आईडी कार्ड, पेंशन विभाग के फर्जी कर्मचारी पहचान पत्र और एक तमंचा बरामद किया गया है।








