Aaditymangal news. com
शकूरपुर बस्ती नई दिल्ली से मथुरा आई शटल(लोकल) प्लेटफार्म दो पर चढ़ गई। ये हादसा शटरिंग के दौरान घटा। उस समय ट्रेन से सभी सवारी उतर चुकी थी।
नई दिल्ली से मथुरा के लिए आने वाली लोकल करीब दस बजे मथुरा आ गई। सवारियों के उतारने के बाद ट्रेन को शटरिंग(बंद) कर खड़ा किया जा रहा था। चालक को ट्रेन रोकने के लिए ब्रेक लगने थे, लेकिन एक्सीलेटर दब गया। ट्रेन अवरोधक को तोड़ कर स्टेशन के ऊपर चढ़ गई। अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है। हालांकि, इंजन के हटने के बाद नही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। कुछ बैग इंजन के नीचे दिखाई दे रहे है।















