किसान से मांगी रिश्वत, एंटी करप्शन ने रंगे हाथ पकड़ा सिपाही

aaditya mangal news.com :
बलदेव थाना में तैनात एक सिपाही मिट्टी खनन की एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद भी एक किसान से दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। रुपये न देने पर सिपाही किसान को मिट्टी खनन नहीं करने दे रहा था। मंगलवार को
किसान की शिकायत पर आगरा की एंटी करप्शन ने सिपाही को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके खिलाफ थाना महावन में भ्र्ष्टाचार अधिनियम में मुकदमा लिखाया गया है।
तहसील महावन के गांव भरतिया निवासी विशंभर दयाल ने अपने खेत से मिट्टी खनन के लिए एसडीएम महावन से अनुमति प्राप्त की थी। ली थी। उन्होंने मिट्टी खनन का कार्य शुरू कराया तो थाना बलदेव में तैनात सिपाही
 संतोष कुमार उन्हें मिट्टी का खनन नहीं करने दिया। मिट्टी खनन करने के एवज में सिपाही ने दस हजार रुपये की मांग की। किसान ने एसडीएम से ली गई अनुमति का पत्र भी सिपाही को दिखाया। उसके बाद भी नहीं माना। और किसान को उसके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी भी दी। इस पर किसान ने सिपाही की शिकायत विशंभर ने एंटी करप्शन टीम आगरा से की थी। इंस्पेक्टर संजय यादव की अगुवाई में संतोष को पकड़ने के लिए आज जाल बिछाया गया।  दोपहर करीब दो बजे टीम बलदेव के डाक बंगला के पास पहुंची, यहां संतोष को विशंभर ने पैसे देने के लिए बुलाया। सिपाही को किसान ने पाउडर लगे नोट थमा दिए।  टीम ने उसे दबोच लिया। संजय यादव ने बताया कि संतोष के विरुद्ध महावन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संतोष इटावा जिले के उदीमोड़ थाना बड़पुरा का निवासी है।
– एक मीडियाकर्मी था साथ
जिस समय एंटी करप्शन की टीम ने सिपाही को रंगे हाथ पकड़ा। उस समय एक मीडिया कर्मी भी मौके पर बताया गया था। टीम ने उसके मोबाइल फोन भी लिए थे।
-रिश्वत लेते हुए पकड़े गए सिपाही के खिलाफ निलंबन की करवाई की गई है।