-सड़क मार्गों के विकास, घाटों के जीर्णोद्धार, मुख्य स्थानों में पार्किंग, स्ट्रीट लाइट, प्लैनिंग करते हुए विकास, एनएचएआई के कार्यो, नगर निगम के कार्य, आई.टी.एम.एस पर हुई चर्चा
-यमुना के घाटों के सौंदर्यीकरण, कल्चरल एक्टिविटी के आयोजन, वॉल पेंटिंग, प्रवेश द्वारों के निर्माण, मॉडल रोड, फूड स्ट्रीट (चौपाटी), अन्य स्थानों पर लाइट एंड साउंड शो की जाए व्यवस्था
-कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शिता व ससमय करने, कार्य में लापरवाही पाए जाने पर ब्लैक लिस्टेड करने के दिए निर्देश
Aaditya mangal news
मण्डलआयुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभागार में वृन्दावन विकास प्राधिकरण, ब्रजतीर्थ विकास परिषद, पर्यटन, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई समेत अन्य विभागों हुई बैठक विभागीय कार्यों की समीक्षा की।

वीसी एमवीडीए नगेन्द्र प्रताप को निर्देशित किया कि यमुना के आस पास (डूब ) क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नही होना चाहिए। अवैध निर्माण को प्रतिबंधित करते हुए सभी अवैध निर्माण पर करवाही सुनिश्चित करे। अभियान चलाकर रूफटॉप पर नियमनुसार कार्यवाही करे। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद की सड़को को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाए, रोड पर बेंच, फसाड़ लाइटिंग, चौराहों का डेवलपमेंट, स्ट्रीट लाइट, वृक्षारोपण, फूट पाथ, फाउंटेन, स्कल्पचर आदि की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 10 स्कल्पचर बनाए जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करे। और घाटों को विकसित किया जाये और कल्चरल साइट के रूप में बनाया जाये, जहां पर निरंतर रूप से आरती एवं अन्य प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाये।
पीपीपी माॅडल पर पार्किंग को विकसित किया जाए। नई पार्किंग हेतु जमीन अधिग्रहण के कार्यों में तेजी लाए। इलेक्ट्रॉनिक मैनेजमेंट सिस्टम के अन्तर्गत स्मार्ट पार्किंग सुनिश्चित करे, जिससे श्रद्धालुओं को पार्किंग में उपलब्ध स्थान, किस पार्किंग में कितनी जगह है आदि सुविधाओं से लाभान्वित करें।
साथ ही निर्देश दिये कि सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करें तथा कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। कहा कि यदि उनके द्वारा किये जा रहे कार्य समय पूर्ण नहीं होते हैं, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। लापरवाही पाई जाती है, तो निर्माण एजेन्सी को ब्लैकलिस्टेड किया जाए और कांट्रेक्टर पर कार्यवाही की जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के निर्माणाधीन सड़क मार्गों के कार्यों में तेजी लाई जाए। जिले में निकास एवं प्रवेश मार्गों को माॅडल रोड़ के रूप में विकसित करें। मार्गों पर लाईट, फसाड़, बाॅल पेन्टिंग, प्लांटेशन, स्टैच्यू आदि कराना सुनिश्चित करें, जो जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं हेतु आकर्षण का केंद्र बने। बृज तीर्थ विकास परिषद एवं पर्यटन विभाग जनपद में बने विभिन्न ओपन एयर थिएटर (ओएटी) में सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए तथा नगर निगम नए पार्क विकसित करे। फेमस फूड पाॅइंट और फूड स्ट्रीट (चौपाटी) विकसित किया जाए, जहां पर जनपद के विभिन्न प्रकार के प्रसिद्ध व्यंजनों, भोजन, प्रसाद आदि की व्यवस्था हो। उन्होंने श्रद्धालुओ को मंदिरों के दर्शन करने को गोल्फ कार्ट की सुविधा, पिंक टॉयलेट के निर्माण, इंटरएक्टिव म्यूजियम, पार्कों के निर्माण, विभिन्न स्थानों पर लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम करने के निर्देश दिए। मण्डलआयुक्त ने केशी घाट पर लेजर शो, लाइट एंड साउंड शो का प्लान करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, वीसी एमवीडीए नगेन्द्र प्रताप, नगर आयुक्त अनुनय झा, सचिव एमवीडीए राजेश कुमार, ओएसडी प्रसून्न द्विवेदी मौजूद रहे।
…………………………








