
aaditya mangal news
गोवर्धन थाना क्षेत्र गांव दौलतपुर में पुलिस ने बुधवार की भोर में घर के अंदर पौनिया की फिनिशिंग करते हुए शस्त्र कारीगर साहून को दबोच लिया। वह अपने घर में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला था और घर के बाहर झाड़ियों के बीच उसने भट्टी बना रखी थी। इन हथियारों की सप्लाई आरोपी पड़ोसी राज्य राजस्थान में करता था। आरोपी के घर से पुलिस ने बने, अधबने शस्त्र और उनको बनाने के उपकरण बरामद किए है।
रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया, गोवर्धन थाना में गांव दौलतपुर मे अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी ओम हरि वाजपेयी के साथ एसआई विनोद कुमार समेत एक दर्जन पुलिसकर्मियों को दबिश के लिए भोर में भेजा गया। पुलिस पार्टी जब साहून के यहां पहुंची तो वह अपने घर के अंदर ग्राइंडर से पौनिया की फिनिशिंग कर रहा था। आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया और कड़ाई से पूछताछ की तो उसके यहां से दो पौनिया और एक तमंचा 315 बोर का बना हुआ बरामद हुआ। आरोपी इन हथियारों को बनाकर पड़ोसी राज्य राजस्थान में बेचता था।
ये भी हुआ बरामद : इन्वर्टर वेल्डिंग मशीन, गैस सिलेंडर, लकड़ी के पट्टे पर बना शिकंजा, हाथ की ड्रिल मशीन, दस अदद पाइप नाल बनाने वाले, दो ग्राइंडर मशीन, चार व्हील कटर लोहा, सात फिनिशिंग ब्रुश, दो रेगमाल के पत्ते ,एक प्लास, चार लोहे की चद्दर (प्लेट के टुकड़े) बैल्डिंग रोड, आठ रेती, दो सुम्मा लकडी की कटिंग करने वाले,आठ लोहा काटने वाले ब्लेड, दो नाल साफ करने वाली रेती, एक डाई, एक रैमर हत्था, चार रैमर, दो छैनी , एक पेचों की डिब्बी बिटें ,ट्रिगर, एक हवा की तीव्रता बढ़ाने वाला पंखा, दो हथौड़े, एक गाटर ठोंक पीट करने वाला बजनी करीब 5 किलो, एक लोहा काटने वाली आरी, एक पन्नी में कोयला, प्लास्टिक के कट्टे में कुल 11 लकडी की चांप व वर्गाकार टुकडे,अन्य पुर्जे ।








