कोसीकलां पुलिस की 24 घंटे में बावरिया गिरोह से दूसरी मुठभेड़, दो घायल

-पुलिस पार्टी के ऊपर फायरिंग करके भाग गए थे दोनों, हाईवे पर लूटी थी सोने की चेन

aaditya mangal news

घटना स्थल पर सीओ गौरव त्रिपाठी, थाना प्रभारी अनुज राणा पुलिस टीम के साथ

: थाना कोसीकलां पुलिस के ऊपर गुरुवार रात फायरिंग कर भागे बावरिया गिरोह के दो सदस्यों से 24 घंटे के अंदर दूसरी बार मुठभेड़ हो गई। गोपाल नगर के किनारे पंचमुखी हनुमान मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर दोनों बावरियों का पुलिस से आमना-सामना हो गया था। पुलिस की गोली लगने से दोनों घायल हो गए।
कोसीकलां में हाईवे पर प्रधान क्रेन सर्विस मनीराम वास निवासी सोनू के गले से चेन लूटी गई थी। इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा के साथ सर्विलांस सेल और एसओजी की टीम को लगाया था। गुरुवार की रात को पुलिस ने बावरियों की घेराबंदी शालीमार मार्ग पर की थी। इस दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से शामली जिले के थाना झिंझाना के गांव अलाउद्दीनपुर निवासी कपिल  बावरिया  और गांव खोखसा निवास दिनेश उर्फ गणेश बावरिया घायल हो गए थे, जबकि उनके दो साथी पुलिस के ऊपर फायरिंग करने के बाद भाग गए थे। दोनों की तलाश में थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा पुलिस टीम के साथ लगे हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि रात को गोपाल बाग के किनारे पंचमुखी हनुमान मंदिर की ओर रास्ते पर भागे हुए बावरिया गिरोह के दोनों सदस्यों की लोकेशन मिली। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के ऊपर दोनों ने जानलेवा हमला किया, लेकिन जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। गोली लगने से शामली जिले के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव खोखास निवासी सागर बावरिया और अलाउद्दीन पुर निवासी रितिक बावरिया से पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घटना स्थल से पुलिस ने दो तमंचा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल, और लूटी हुई चेन का टुकड़ा बरामद कर लिया।