वृंदावन में नगर आयुक्त ने वसूला जुर्माना

Aaditya mangal news
नगर आयुक्त में शुक्रवार को  वृंदावन नगर में विद्यापीठ चौराहे से बिहारी जी की मुख्य गली तक अधीनस्थ अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लिया। हरियाली तीज की व्यवस्थाओं को देखा। मार्ग में अवैध रूप से कढ़ाई चूल्हा रखकर सामान बेच रहे दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना किया। तीन दुकानदारों से दस-दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

 

करते हुए ₹30000 वसूल किए गए । जिन दुकानदारों ने नाली के ऊपर लकड़ी की बेंच  आदि रख रखे थे उन सबको जब्त  कराया गया।  हरी निकुंज चौराहे से बिहारी जी की मेन गली तक लगाई जा रही लोहे की बेरिकेडिंग का भी निरीक्षण कर तेज गति से आज रात्रि में ही कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर  क्रांति शेखर सिंह अपर नगर आयुक्त मयंक यादव उपनगर आयुक्त  हरे कृष्णा गुप्ता कर अधीक्षक  आर पी सिंह मुख्य अभियंता सिविल  रिजवान अहमद अधिशासी अभियंता  सुरेंद्र कुमार क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी  नीरज सफाई एवं खाद्य निरीक्षक  श्री गोपाल वशिष्ठ कार्यालय प्रभारी आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

वृंदावन में निरीक्षण करते नगर आयुक्त अनुनय झा