-एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया घटना का पर्दाफाश
aaditya mangal news : गोवर्धन पर्वत के शिखर पर मिले मंगल सिंह के शव के रहस्य से पुलिस ने शुक्रवार को पर्दा हटा दिया। मंगल सिंह की डंडा और पत्थर से सिर को कुचल कर की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।
गांव आन्यौर के रहने वाला मंगल सिंह (65) गिरिराज पर्वत के आसपास बकरी चराने का कार्य करते थे। दस जुलाई को मंगल सिंह बकरी चरा कर घर नहीं पहुंचे। स्वजन ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन मंगल सिंह का लहूलुहान शव गिरिराज पर्वत के ऊपर मिला। उनके सिर पर डंडे और पत्थर से वार किए थे। थाना प्रभारी गोवर्धन ओम हरि वाजपेयी ने बताया, गांव जतीपुरा निवासी श्याम सिंह को आज गोपाल दास बाबा आश्रम को जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया।
थाना प्रभारी ओम हरि वाजपेयी ने बताया, श्याम मंगल की बकरी हांक कर ले जा रहा था। मंगल सिंह ने इसका विरोध किया। श्याम ने पर्वत के ऊपर से पत्थर फेंके, लेकिन ग्रामीण आ गए। तब मामला शांत हो गया। बाद में मंगल सिह अपनी बकरी लेने के लिए पर्वत के ऊपर गया तो श्याम से कहासुनी हो गई। इसी बीच श्याम ने पत्थर और डंडा मार कर मंगल सिंह की हत्या कर दी।








