शिकायत निस्तारण में जिले के दस थाने यूपी में टॉप

aaditya mangal news

इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय

-एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर थाना प्रभारी किए सम्मानित
आइजीआरएस पोर्टल और हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित समय  अवधि मेँ शत-प्रतिशत निस्तारण करने की प्रदेशस्तरीय समीक्षा में जिले के दस थाने पहले स्थान पर आए है। इन थानों के प्रभारियों को गुरुवार को एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सरकारी कार्यालयों में शिकायतों के निस्तारण को लेकर जनता आम तौर पर यही शिकायत करती रहती है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। मगर, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देशन में थाना प्रभारी जिस गति से कार्य कर रहे हैं, उसका उदाहरण है कि आजीआरएस पोर्टल और हेल्पलाइन प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय अवधि  जिले में किया जा रहा है। इसी का परिणाम रहा कि जिले के थाना कोसीकलां, शहर कोतवाली, यमुनापार, बरसाना, फरह, मांट, गोविंद नगर, शेरगढ, कोतवाली, महिला थाना और छाता थाना यूपी में दस थाने में पहले स्थान पर रहे है। एसएसपी ने थाना कोसीकलां प्रभारी अनुज कुमार राणा, यमुना पार थाना प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय,
थाना प्रभारी छाता संजीव दुबे, थाना प्रभारी मांट प्रदीप कुमार, थाना शेरगढ़ प्रभारी सोनू कुमार महिला थाना प्रभारी अलका ठाकुर, थाना प्रभारी गोविंद नगर ललित भाटी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने कहा, थाना प्रभारियों की मेहनत, लगन और कार्तव्य निष्ठा से यह सम्मान जिले को मिला है। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि आगे भी जिले को यही सम्मान मिलता रहेगा।