देश में बनेंगे 1309 अमृत भारत स्टेशन

अमृत रेलवे स्टेशन की जानकारी देते एडीआरएम वीरेंद्र सिंह वर्मा

-1,66,000 करोड़ से अधिक की 5407 रेल परियोजनाएं पर चल रहा कार्य

मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अगस्त को देश में 1309 रेलवे स्टेशनों के पुन: विकास की आधार शिला रखेंगे। उत्तर प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशन भी इसमें शामिल है। 1,66,000 करोड़ से अधिक की 5407 रेल परियोजनाएं पर भी कार्य चल रहा है। आगरा मंडल में 92.79 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशनों का विकास कराया जाएगा।
मथुरा-जंक्शन के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडीआरएम वीरेंद्र वर्मा ने बताया, प्रदेश में कुल 55 स्टेशनों को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। राज्य में 1,66,000 करोड़ से अधिक की 5407 रेल परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इस वर्ष 17,507 करोड़ रुपये का आवंटन उत्तर प्रदेश में रेल यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए दिया गया है। राज्य में 156 स्टेशनों को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशनों के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया, राजस्थान में भी 63500 करोड़ से अधिक की 2140 रेलवे परियोजनाएं चल रही है। 83 स्टेशनों को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशनों के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे है। ईदगाह-बांदीकुई खंड रेलवे लाइन का दोहरी करण का कार्य 988 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, जो वर्ष 2026 तक पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही
नगला पुलिया और मुहल्ला समपार फाटक संख्या 494 पर रेलवे ऊपरगामी पुल का कार्य दस करोड़ रुपये की लागत किया जाएगा। जो वर्ष 2024 मे पूर्ण हो जाएगा। जमुना ‘ब्रिज आगरा फोर्ट यमुना नदी पर बन रहा नए पुल और नई रेल लाइन के कार्य पर 121 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। बेडिया मोड आरओबी. मरम्मत कार्य दिसम्बर 2023 में पूर्ण हो जाएगा। इस कार्य पर 12.58 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अछनेरा कोर्ड लाइन ओपन हो चुकी है। आगरा छावनी और मथुरा जंक्शन स्टेशन को रडवलपमेंट होगा। आगरा मंडल में अमृत भारत योजना के अंतर्गत 15 स्टेशनों पर दोनो दिशाओं में पांच-पांच मिनट का ठहराव एवं मथुरा जं. स्टेशन पर दोनो दिशाओं में दो-दो मिनट का ठहराव रेल गाड़ियों का होगा। इसके साथ ही गाडी संख्या 04165/04166 / 04167/04168 आगरा -अहमदाबाद सुपरफास्ट और गाडी संख्या 01905/01906 कानपुर -अहमदाबाद सुपरफास्ट साप्ताहिक संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया, आगरा छावनी मथुरा जंक्शन आगरा किला, राजा की मंडी स्टेशनो समेत 70 स्टेशनो पर फ्री वाई-फाई की सुविधा प्रदान की गई है। मथुरा, कोसीकलां, गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का पहले ही विकास किया जा चुका है। राजामंडी, मनिया, भांडई, पथौली, मिढाकुर, कुबेरपुर, एत्मादपुर धनेश्वर, जाजों स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के तहत पुल का निर्माण करा दिया गया। इस मौके पर स्टेशन मास्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद थे।