मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज
मथुरा आगरा हाईवे पर 22 साल पहले एक ट्रक चालक की हत्या कर भागे बदमाश को थाना फरह पुलिस ने स्वाग टीम के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश पर 25000 का इनाम भी एसएसपी ने घोषित किया था । एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया, मध्य प्रदेश के सतना जिले के थाना आवरे गांव का रहने वाला ट्रक चालक सुरेश सामान लेकर जा रहा था। उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और ट्रक को लूटकर बदमाश फिरोजाबाद जिले के थाना जैतपुर क्षेत्र में ले गए। यहां पूरा माल खाली कर ट्रक को लावारिस हालत में खड़ा कर दिया गया । लूटे माल को पुलिस ने उसी समय बरामद कर लिया था । इस लूट में 13 बदमाश प्रकाश में आए । उसी समय से विकास निवासी गांव माने, थाना एकमा, जिला छपरा बिहार फरार चल रहा था।








