गौंडा के बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, चार घायल

मथुरा के कोसीकलां में डकैतों से हुई मुठभेड़ के बाद सीओ छाता गौरव त्रिपाठी के साथ घटना स्थल पर पुलिस टीम

मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज

मथुरा जिले में लूटपाट और डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए आए गोंडा जनपद के आठ सदस्यीय  गिरोह से पुलिस की रात को मुठभेड़ हो गई। इसमें चार बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। और चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए बदमाशों से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बदमाशों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

मथुरा जिले के कोसीकला औद्योगिक क्षेत्र में रात को बदमाशों के मूवमेंट होने की जानकारी पुलिस के हाथ लगी थी। वह सभी नवीपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में ठहरे हुए थे। वारदात की फिराक में आए इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने थाना कोसीकला प्रभारी अनुज कुमार राणा की अगुवाई में एसओजी और सर्विलां की टीम को लगाया। इसके साथ ही सीओ छाता गौरव त्रिपाठी  बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगातार निर्देशित कर रहे थे। इस पूरे ऑपरेशन  एसएसपी मॉनिटरिंग कर रहे थे। रात को पुलिस और बदमाशों का आमना सामना हो गया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में चार बदमाश घायल हो गए। एसएसपी ने बताया, धार्मिक शहरों में किराये का मकान लेकर रहते है और धार्मिक स्थानों, मकानों व धन के लेनदेन के स्थानों को चिन्हित कर रैकी करते है और चोरी, लूट व डकैती की घटना को अंजाम देते है और घटना कर फरार हो जाते है।एसएसपी ने टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।

ये हुए घायल :

– गौंडा जिले के गांव खौदी का दुखी, छजुआ का जितेंद्र,  पूर्वाह, जिगनाह बाजार का लवली आजाद, करौंदी का दिनेश कुमार ।

-इनको पकड़ा:  करमोनी का दिनेश,  मुसेगंज का बदलूराम  सुहाष करमोनी का मुन्ना लाल,  पठान पूर्वाह का जगदीश प्रसाद।