
मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज
जेल से छूटने के बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहा 20 हजार रुपये का इनामी बदमाश मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। वह रात को नगला रामताल और मंदिर गरुण गोविंद मार्ग पर थाना जैंत और एसओजी की टीम ने बदमाश विष्णु गौतम की लोकेशन मिलने पर घेराबंदी की थी। उस समय वह अपने साथी प्रताप उर्फ छोटू के साथ मोटरसाइकिल से आ रहा था। रोकने पर दोनों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हुए हैं। इनाम विष्णु गौतम की गिरफ्तारी पर घोषित किया गया था।
वर्ष 2021 में होलीगेट अंदर एक रिटायर दारोगा को गोली मार कर अलीगढ़ जिले के थाना गोंडा क्षेत्र के गांव ठिठोली निवासी विष्णु गौतम भाग गया था। पुलिस का दबाव पड़ने पर आरोपित हाजिर होकर जेल चला गया। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद विष्णु गौतम ने थाना जैंत क्षेत्र के कस्बा चौमुहां निवासी प्रताप उर्फ छोटू के साथ मिलकर लूटपाट की वारदात आरंभ कर दी थी। इससे पहले विष्णु गौतम ने वर्ष 2016 में फीरोजबाद के थाना टूंडला की पुलिस पर फायरिंग करके अपने एक साथी को छुड़ाया था। 16 जून को विष्णु गौतम ने छटीकरा वृंदावन मार्ग पर ई रिक्शा से जा रही एक महिला के गले से सोने की चैन को तोड़ी थी। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने विष्णु गौतम की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये को इनाम घोषित किया था। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया, विष्णु गौतम की लोकेशन गरुण गोविंद मंदिर और नगला रामताल मार्ग पर मिली। एसओजी को थाना जैंत पुलिस के साथ चैंकिंग में लगाया। मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर दोनों ने तमंचा निकाल पर पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी और भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों को निशाना बनाकर गोलियां चलाई। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। घटना स्थल से दो तमंचा, दो खोखा, चार जिंदा करतूस, एक लूटा हुआ मोबाइल और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
- https://youtu.be/3pOD5xXfFH4








