बहुत कुछ बदला मथुरा अभी और बदलेगा

मनोज चौधरी

नौ साल, बेमिशाल। बहुत कुछ बदल है मथुरा में, अभी बहुत बदलाव मिलेगा देखने को। जो कार्य भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने यहां कराए। वे पिछली सरकार नहीं करवा सकी।

होटल माधव मुस्कान में शुक्रवार को विधयाक श्रीकांत शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि, यहां के प्रमुख धार्मिक स्थलों को तीर्थ स्थल घोषित कराया गया। अपनी निधि से शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में कराए कार्यो की जानकारी देते हुए पूर्व ऊर्जा मंत्री ने बताया कि स्कूलों में पेयजल संकट को दूर करते हुए आरओ प्लांट स्थापित कराने का कार्य किया गया। छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था कराई गई। गणेशरा स्टेडियम में खेल के लिए कराए गए कार्यो से आज युवा वर्ग खेल कूद का एक सुखद वातावरण में अभ्यास कर रहे हैं। जिला अस्पताल में 20 शैय्या का एक गहन चिकित्सा कक्ष का निर्माण कराया गया है। तीर्थ स्थल को एयरकंडीशन बसों से जोड़ा गया है। मथुरा से गोवर्धन, सौंख होते हुए मंडी चौराहे तक फोर लेन कराने का भी कार्य किया। जवाहर बाग के बदले स्वरूप का जिक्र करते हुए विधयाक श्री कांत शर्मा ने कहा इस पर रामवृक्ष को आगे करके गैर भाजपा सरकारों में कब्जा करने की कोशिश की थी। आज लोग वहां टहलने के लिए जाते हैं। शहर की यातयात व्यवस्था को लेकर उनका कहना था कि मथुरा जुबली पार्क में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया गया। रेहड़ी वालों को बैठने के लिए स्थान दिया गया।

विधयाक ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जो नए क्षेत्र शामिल किए गए हैं। अब उनमें विकास का कार्य माहापौर विनोद अग्रवाल कराएंगे। माहापौर ने विधयाक की बात का समर्थन करते हुए कहा,  नगर निगम क्षेत्र में सर्वागीण विकास कराया जाएगा।

मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि मोदी और योगी का जो विजन है, वह मथुरा में पूरा होने जा रहा है। उन्होंने विधयाक के कार्यो को जनहितकारी बताते हुए कहा कि 2024 में भी केंद्र भाजपा की सरकार बनेगी।

नव निर्वाचित सहकारी संघ के अध्यक्ष सुल्तान सिंह तरकर ने कहा कि आने वाले समय यहां के सहकारी संघ अपनी आय बढ़ाने के क्षेत्र जो कार्य करेंगे। उनकी योजना तैयार करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। किसानों को सर्वाधिक सुविधा दिलाने का कार्य वह करेंगे।

पत्रकारों से बातचीत करते विधयाक