मुड़िया पूर्णिमा पर चमकता रहेगा गोवर्धन का परिक्रमा मार्ग

मनोज चौधरी :

गोवर्धन पर्वत की तलहटी में मुड़िया पूर्णिमा पर सात कोस की परिक्रमा लगाने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा वातावरण मिलेगा।  जिला पंचायत राज विभाग ने परिक्रमा मार्ग को सेक्टरों में विभाजित करके सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जो 24 घन्टे तैनात रहेंगे।

शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि 26 जून से तीन   जुलाई  तक ग्रामीण क्षेत्रों में परिक्रमा मार्ग को 28 सेक्टर में विभाजित किया गया है। 419 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई हैं। पहली पाली सुबह सात बजे से तीन बजे तक, दूसरी पाली तीन बजे से रात 11 बजे से और तीसरी रात 11 बजे से सुबह सात बजे तक की रहेगी। साथ ही 122 सफाई कर्मचारी रिजर्व रखे गए हैं। जो भीड़ का दबाव बढ़ने पर सफाई कार्य मे लगाया जाएगा। 112 ग्राम पंचायत अधिकारी पर्यवेक्षण कार्य के लिए नियुक्त किए गए हैं। आठ जोन प्रभारी भी इनके साथ लगाए गए है। क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। इसलिए15 सफाई कर्मियों की डयूटी बाइकर्स के रूप में भी लगाई गई है।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में सफाई कार्य की ऑनलाइन मॉनिटारिंग करने को नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जो 24 घन्टे कार्य करेगा। इसका प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को बनाया गया है। साथ तीन सफाई कर्मचारी भी नियुक्त किए गए है।

डीपीआरओ किरण चौधरी ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा की मेले की व्यवस्था कर्तव्य निष्ठा के साथ साथ देशभर से आने वाले यात्रियों के सेवा का शुभ अवसर भी है। ड्यूटी पर लागए गए कर्मचारी,अधिकारी अपनी पूरी ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी निभाएंगे।

जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी