मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज
डिजिटल इंडिया में पंचायत राज विभाग ने एक बड़ा कार्य किया है। गुरुवार के बाद ग्रामीणों को 243 सुविधाओं के लिए अब शहर और कस्बा में भागने की आवश्यकता नहीं होगी। उनको ये सभी सुविधा गांव के ही सचिवालय पर उपलब्ध हो जाएंगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि, मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ के आदेश पर यह कार्य डीएम पुलिकत खरे के निर्देशन में पूरा हुआ है। 15 जून 2023 को जिले की 495 ग्राम पंचायतों में ‘‘डिजिटल सचिवालय सेवा’ ये मिलेंगी सुविधा’ का शुभारम्भ हो जाएगा।
ये मिलेंगी सुविधा
आय प्रमाण-पत्र, विधवा पेंशन, जाति प्रमाण-पत्र, वृद्धा पेंशन, निवास प्रमाण-पत्र, दिव्यांग पेंशन, जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, खसरा-खतौनी की नकल, शादी अनुदान, राशन कार्ड ऑनलाइन, छात्रवृत्ति फार्म आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र ग्राम पंचायत सचिवालय से ही हो जाएगा।
ये करेंगे शुरुआत: सांसद हेमामालिनी ग्राम पंचायत ऊंचागांव, चीनी एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी तरौली शुमाली, एमएलसी. ओमप्रकाश गांव जैंत, विधायक पूरन प्रकाश भरतिया, विधायक राजेश चौधरी नौहझील बांगर, विधायक मेघश्याम महरौली, विधायक श्रीकांत शर्मा सकराया, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी गांठौली, डीएम
पुलकित खरे अगनपुरा, सीडीओ मनीष मीणा नगला माना, उप निदेशक पंचयात महेन्द्र सिंह बेरी में डिजिटल सेवा का शुभारंभ करेंगे।
ये होगा शुल्क: प्रति सेवा 30 रुपये की धनराशि स्वीकृत गई है। इसमे 17.50 रुपये शासकीय कर , 5 रुपये पंचायत सहायक का सेवाशुल्क और 7.50 रुपये ग्राम पंचायत को मिलेंगे।
होगा कम्पटीशन, मिलेगा इनाम:
15 अगस्त 2023 तक जनपद मथुरा के जि तीन ग्राम पंचायतों और तीन विकास खण्डों में डिजिटल सेवा के अन्तर्गत सबसे अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित किया जाएगा। उन ग्राम पंचायत, प्रधान समेत अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।- पुलिकत खरे, डीएम मथुरा









