विक्रांत चौधरी
पंजाब से तस्करों ने भेजी 45 लाख रुपये की तस्करी की शराब की खेप को थाना शेरगढ़ पुलिस ने स्वाट के सहयोग से बरामद कर लिया। दो तस्कर भी गिरफ्तार कर लिए, जबकि दो तस्कर भागने में सफल रहे।
रिजर्व पुलिस लाइन में सोमवार को बरामद की गई शराब की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पंजाब से अंग्रेजी शराब की 401 पेटी ट्रक भरकर तस्करों ने मथुरा के लिए भेजी। इसकी कीमत करीब 45 लाख रुपये है।
थाना शेरगढ पुलिस ने स्वाट के सहयोग से गांव उझानी मोड के पास चैकिंग में पकड़ी। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया, बरामद शराब IMPERIAL BLUE व RESERVE GRAIN WHISKY 750 ML FOR SALE IN PUNJAB ONLY की है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।।
थाना प्रभारी शेरगढ़ सोनू कुमार ने बताया कि दोनों मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और अपने साथी आमिल निवासी महल की जानसठ मुजफ्फरनगर और धर्मेन्द्र निवासी जाफरपुर नजफगढ दिल्ली के साथ मिलकर शराब की तस्करी करते थे। जो फरार है। ये शराब अमृतसर पंजाब से सस्ते दामों में खऱीदकर सीलीगुडी पश्चिम बंगाल ले जाई जा रही थी।
ये हुए गिरफ्तार: कुलवीर सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी आर.जेड/135,न्यू रोशन पुरा नजफगढ दक्षिण पश्चिम दिल्ली ।.मैनपाल पुत्र महासिंह निवासी ग्राम उदेशीपुर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा ।
पुलिस टीम:
अभय शर्मा प्रभारी स्वाट, सोनू कुमार थानाध्यक्ष शेरगढ, एसआई मनोज कुमार भाटी, रोहित सिंधु के अलावा युवराज सिंह, दीपक, संजीव कुमार ,संदीप, हरिजेन्द्र सिंह, योगेश कुमार, आशुतोष, और प्रीत कुमार ।










