मनोज चौधरी
मुंबई पुलिस के सहयोग से गाजियाबाद पुलिस ने रविवार को वर्चुअली मतांतरण कराने के आरोपी शाहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो को दबोच लिया। वह मुंबई में शरण लिए हुए था। अब आरोपी को मुंबई से गाजियाबाद लाया जाएगा।मुंबई के अलीबाग क्षेत्र में छिपे शाहनवाज मकसूद की कई दिन से गाजियाबाद पुलिस को मुंबई में होने की लोकेशन मिल रही थी। उसके खिलाफ कवि नगर थाने में एक कारोबारी ने रिपोर्ट लिखाई थी। चार जून को पुलिस ने मतांतरण के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने संजयनगर सेक्टर-23 क्षेत्र की एक मस्जिद के एक अब्दुल रहमान को गिरफ्तार करके वर्चुअल मतांतरण कराने के मामले का खुलासा किया था। मुख्य आरोपी शाहनवाज मकसूद फरार हो गया था। 








