विक्रांत चौधरी,
थाना गोविंद नगर क्षेत्र में रविवार को मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चांदी कारोबारी के नौकर से 20 किलो चांदी की लूट की वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
चांदी कारोबारी प्रभू दयाल एडवोकेट का नौकर मोतीलाल 20 किलो चांदी की पायल ढोल साफ करवा कर स्कूटी से लेकर आ रहा था। द्वारकेश पूरी कालोनी में पहले से घात लगाकर दो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाश खड़े थे। मोती लाल के आते ही मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे बदमाश ने स्कूटी के बीच में रखा थैला छीन लिया। मोतीलाल बदमाशो के पीछे भागा। उसने एक बदमाश को पकड़ लिया। उसने मोतीलाल की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया और थैले को लेकर भाग गए। घटना सीसी टीवी में कैद हो गई। एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश के लिए लगाया।








