युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

मनोज चौधरी, आदित्य मंगल

कोसीकलां थाना क्षेत्र से एक युवती को घर से अगवा करने बाद उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस ने युवती को अपहरण के 24 घन्टे के बाद ही बरामद कर लिया था। युवती ने अपने बयानों में आपबीती पुलिस को बताई थी।

थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा
गिरफ्तार किया गया आरोपी

थाना कोसीकलां प्रभारी अनुज कुमार  राणा ने बताया कि दो जून को एक युवती को उसके घर से ही अपहरण कर लिया गया था। युवती के पिता ने इसकी रिपोर्ट थाना कोसीकलां में लिखाई। इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई और युवती को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। इसमे युवती के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई। थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा ने बताया कि इसके आधार पर मुकदमा में धारा 376 की बढ़ोतरी की गई। आरोपित शहनवाज पुत्र लाला उर्फ हनीफ निवासी बीच का मुहल्ला शेरगढ को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम: थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा, उपनिरीक्षक  प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल मधुवेन्द्र सिंह,  संजीव कुमार ।