
विक्रांत चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज
सदर बाजार क्षेत्र में बंद मकानों से लगातार हो रही चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त युवक बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों में सरगना भी शामिल है। तीनों से करीब ढाई लाख रुपये कीमती मोबाइल और 1.90 रुपये बरामद हुए है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुष्मधाम कालोनी एक जून की रात को पुष्पा देवी और विनीत कुमार के मकान मे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। उसके बाद श्रीजी विहार निवासी शैलेश के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोरी मोबाइल, नकदी, लैपटाप समेत लाखों रुपये का सामान चुरा कर ले गए थे। लगातार हो रही चोरी की वारदात को पर्दाफाश करने के लिए एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने थाना प्रभारी जसवीर सिंह की अगुवाई में एसआइ आदेश कुमार, विदित कुमार, हैड कांस्टेबल राजीव कुमार, रवेंद्र कुमार, कांस्टेबल ललित शर्मा और सर्विलांस सेल के परवेंद्र सिंह की टीम गठित की। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी ने बताया, श्याम सुन्दर उर्फ श्याम निषाद निवासी शांति नगर दामोदरपुरा, चोरी का सामान खरीदने वाले सचिन निवासी सरकारी प्राइमरी स्कूल के पीछे दामोदरपुरा और रंजीत सिंह निवासी ग्राम सुल्तानपुर कबीस चौराहा थाना डौकी जिला आगरा को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने बताया, 2,50 लाख रुपये के मोबाइल, 1.90 लाख रुपये भी तीनों से बरामद किए गए है।








