अनुज गुप्ता, आदित्य न्यूज
कान्हा ने अपनी ही लीला भूमि से देश दुनिया को एक आदेश दिया है। गोवर्धन चौराहे के अंडर पास पास पर आज इसको दर्ज किया गया। आकर्षण का केंद्र बने इस स्थल पर कान्हा का आदेश पढ़ा जा सकता है।
दरअसल, ये स्थल कभी बदसूरत था, लेकिन आज इसका परिदृश्य बदल चुका है। ये कार्य किया है मथुरा वृंदावन नगर निगम ने। महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त अनुनय झा ने यहां कराए सौन्दर्यीकरण कार्य मंगलवार को

लोकार्पण किया। यहां एक स्थान पर कान्हा देश दुनिया को प्लास्टिक मुक्त होने का आदेश दे रहे है। ये दृश्य स्वतः ही राहगीरों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।
नगर आयुक्त ने बताया कि कभी यहां गंदगी और दुर्गंध भरा वातावरण था। पुलिस ने भी जब्त किए वाहनों को एक के ऊपर एक को चिन दिया था। इसका संदेश ठीक नहीं जा रहा था।
आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से यहां पौधारोपण कराया गया है। आई लव मथुरा-वृंदावन सेल्फी प्वाइंट, वाॅलपेंटिंग का कार्य कराया गया है। आगरा विकास मंच के सहयोग से स्टैच्यू लगाने का कार्य किया गया है। नगर निगम ने शौचालय का निर्माण कराया है। एनएचएआई ने प्रकाश व्यवस्था के साथ ही ग्रिल लगाई है। जीएसटी विभाग से मिल करके नेटवर्क केबिलों का जाल को समाप्त किया गया है। अन्य विभाग और संस्थाओं ने भी इस कार्य में सहयोग किया है।
महापौर विनोद अग्रवाल ने नगरवासियों से इसकी सुंदरता को बनाए रखने का आग्रह किया है।








