पांच सौ रुपये को भाइयों ने भाई को मार डाला, पिता पुलिस हिरासत में

घटनास्थल पर सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह हत्या की जानकारी करती हुई

मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज :

मथुरा जिले के गांव परमख मुस्ताफाबाद में शुक्रवार को पांच सौ रुपये के लिए दो भाइयों ने अपने ही भाई को लाठी-डंडों से पीट-पीट कर और चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया। सभी तंत्र मंत्र करते थे। तंत्र मंत्र करने के मिले दो हजार रुपये की हिस्सेदारी को लेकर सभी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने मरने वाले के पिता को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके दो भाई फरार है।
थाना फरह क्षेत्र के गांव परखम मुस्तफाबाद में विजयपाल सिंह अपने पुत्र जयवीर, सूरज और शुभांशु के साथ मिलकर तंत्र मंत्र करता है। चोरी गए सामान की तंत्र मंत्र विद्या के आधार पर जानकारी देने और चुराने वाले का नाम बताने का भी दावा करते है। दो तीन दिन पहले एक व्यक्ति का कोई सामान चोरी हो गया था। वह उसकी जानकारी करने के लिए आया था। इसके एवज में चारों ने दो हजार रुपये लिए थे। इसी दो हजार रुपये में सूरज के हिस्से में पांच सौ रुपये आने थे। सूरज की पत्नी आरती ने बताया, उसके पति ने अपने हिस्से के रुपयों की मांग की। इसी बात पर विजयपाल सिंह, जयवीर और शुभांशु ने लाठी-डंडे लेकर उसके पति सूरज के ऊपर हमला कर दिया। चाकू भी मार दी। इससे उसके पति घायल हो गए। जिला अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया गया।
एसपी सिंह एमपी सिंह ने बताया, लेनेदेन के विवाद में सूरज की हत्या की गई है। मरने वाले की पत्नी आरती ने अपने ससुर विजयपाल सिंह, जेठ जयवीर और देवर शुभांशु के विरुद्ध थाना फरह में मुकदमा लिखाया है। विजयपाल सिह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है।