∼
मनोज चौधरी, आदित्य मंगल : मथुरा रिफायनरी के एआर वैक्यूम प्रेशर की मुख्य यूनिट में एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो कर्मचारी झुलस गए। घटना की जानकारी पर पुलिस प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच में समझौता हो गया।
रिफायनरी में एआर वैक्यूम प्रेशर का मुख्य प्लांट है। आज इसमे काम चल रहा था। अचानक गैस का रिसावरिफाइनरी के ऐ डीयू प्लांट मैं काम करते हुए गैस रिसाव होने से तीन लोग गैस की चपेट में आकर ओमप्रकाश (35) निवासी गाजौली की मृत्यु हो गई और इसी गांव के दूसरे कर्मचारी बने सिंह और पास के गांव अगनपुरा के रहने मुकेश झुलस कर बेहोश हो गए।
घटना से रिफायनरी प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई और करीब चार घन्टे तक रिसाव को बंद करने की कोशिश करती रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गई। इसी प्लांट में गैस के अलावा कच्चे तेल की सप्लाई भी होती है।
थाना रिफायनरी प्रभारी प्रशांत त्यागी ने बताया कि गैस का रिसाव अधिक नहीं था। सुरक्षा उपकरण के बिना ही कर्मचारी कार्य नहीं कर थे। घटना की अभी जांच जारी है।
इस मामले को लेकर अधिवक्ता मधुवन दत्त चतुर्वेदी ने बताया कि मरने वाला कर्मचारी संविदा पर तैनात था। दोनों पक्षों के बीच मे समझौता हो गया है। मृतक आश्रित को 15 लाख रुपये और परिवार के एक व्यक्ति को संविदा पर नौकरी देने पर समझौता हो गया है।
इससे पहले घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया था।








