22 वर्ष बाद 25 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार

गिरफ्तार लुटरे की जानकारी देते एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, साथ मे हैं सीओ छाता गौरव त्रिपाठी 

मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज: डकैती के एक  मुकदमे में 22 वर्ष से फरार 25 हजार के इनामी अपराधी को छाता पुलिस और स्वाट टीम ने सयुंक्त कार्रवाई में शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरोपित ने हाईवे पर रिफाइंड तेल से भरे ट्रक को लूटा था। उसके साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।।

एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि खुर्शीद उर्फ पप्पू पुत्र अन्धू निवासी मालूका थाना उटावड तहसील बहीन जिला पलवल हरियाणा ने 22 सितंबर 2001 को हाईवे पर शुगर मिल के पास से रिफाइंड तेल से भरे ट्रक अपने साथियों के साथ लुटा था। घटना की रिपोर्ट दम्मो पुत्र बंगाली निवासी गांव साधन थाना अछनेरा आगरा में लिखाई थी। आज खुर्शीद को गांव दौताना के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने 1355 रिफाइंड तेल के टीन और ट्रक बरामद कर आठ लोगों को जेल भेज दिया था। आरोपित से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। इस मौके पर सीओ छाता गौरव त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

-ये रहे इनाम के हकदार-थाना छाता के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, स्वाट प्रभारी  अभय कुमार शर्मा, एसआई  राजकुमार सिंह और उनकी टीम।