
वृंदावन में गिरफ्तार किया गया नशीले पदार्थों का विक्रेता
मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज : ठाकुर बांके बिहारी जी की नगरी वृंदावन में नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा होने के बाद भी यहां गैर कानूनी ढंग से नशीले पदार्थों की बिक्री की जा रही है। गुरुवार की रात को आबकारी अधिकारियों ने वृंदावन कोतवाली पुलिस को साथ लेकर रंगजी का नगला गांधी पार्क के पीछे नशे के एक अड्डे पर दबिश दी। यहां से आबकारी पुलिस ने देसी, विदेशी मदिरा के संग 61.300 किलो गांजा भी बरामद किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 16 मई को ड्रग माफिया को खात्मा करने के आदेश देते हुए इनको नेस्तानाबूद करने को कहा था। नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों को समाज का दुश्मन बताते हुए इनकी संपत्ति कुर्क करने तक के आदेश भी जिम्मेदार अधिकारियों को दिए थे। गुरुवार की रात को जिला आबकारी अधिकारी कुंवर प्रभात चंद ने आबकारी निरीक्षक निहांत यादव को अगुवाई में राजवल्लभ शर्मा ,सुभाष चन्द्र शर्मा, सुशील कुमार, अमित बघेल, सोनवीर सिंह की टीम बनाकर नशीले पदार्थों की बिक्री में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए वृंदावन भेजा। वृंदावन कोतवाली से आबकारी निरीक्षक ने अपने साथ निरीक्षक अपराध और उनकी टीम को लेकर रंगजी का नगला गांधी पार्क के पीछे नशे के एक अड्डे पर छापा मारा। देररात तक चली संयुक्त कार्रवाई में गौरा नगर निवासी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के अड्डे से तीन बोरियों में भरा 61.3 किलो ग्राम गांजा, 41 शीशी देसी शराब वैध देशी शराब नगीना ब्रांड, 16 ट्रेटा पैक विदेशी 8 पीएम ब्रांड और 45 ट्रेटा पैक विदेशी मदिरा बन्टी वोडका ब्रांड के बरामद किए। आरोपित को जेल भेजा गया है।








