गांव जाव के बदमाशों ने की थी हरिदास महाराज की हत्या

 

-मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल, लूटी गई नकदी और सामान बरामद, चार को किया गिरफ्तार

मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज : कोसीकलां-नंदगांव मार्ग स्थित सदगुरु सिद्ध बाबा आश्रम में लूटपाट के बाद पांच दिन पहले की गई बाबा हरिदास महाराज उर्फ वेद प्रकाश शर्मा की हत्या का थाना कोसीकलां पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव जाव के रहने वाले चार युवकों ने चेहरे और सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ प्रहार करके बाबा को मौत के घाट उतारा था। शुक्रवार को गांव जाव चौराहे से बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लूटे गए सामान की बरामदगी के दौरान झाड़ियों में छिपा कर रखे तमंचा से एक बदमाश ने पुलिस के ऊपर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ है।

-ये थी घटना : थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव जाव के बाहर कोसकलां-नंदगांव मार्ग पर सदगुरू सिद्ध बाबा का आश्रम है। दिल्ली के थाना हौजखास क्षेत्र के 69 मस्जिट मोठ एनडी 49-निवासी बाबा हरिदास महाराज उर्फ वेद प्रकाश शर्मा काफी दिनों से आश्रम में रहकर भजन-ध्यान करते थे। 22 मई की रात लूटपाट के बाद बाबा हत्या कर दी गई थी। घटना की रिपोर्ट उनके पुत्र विजेंद्र शर्मा ने थाना कोसीकलां में लिखाई थी।

-ऐसे किया पर्दाफाश : एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बाबा की हत्या की पर्दाफाश करने के लिए थाना कोसीकलां प्रभारी अनुज कुमार राणा को निर्देशित किया। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन और सीओ छाता गौरव त्रिपाठी भी लगातार मानीटरिंग करते रहे। थाना प्रभारी अनुज कुमार राणा अपराध निरीक्षक चेतराम शर्मा, उपनिरीक्षक अवनीश त्यागी, अरूण कुमार, मनमोहन शर्मा, जतिनपाल, निशान्त पायल, रोहन कुचालिया, हैड कांस्टेबल सुमित, मधुवेन्द्र, समीमुद्दीन, कांस्टेबल राघवेन्द्र, अमित कुमार, सोहित कुमार, कुलदीप कुमार के साथ मिलकर बाबा के हत्या कर भागे बदमाशों की गिरफ्तारी को जाल बिछाया। सर्विलांस सेल के हैडकांस्टेबल गोपाल और कांस्टेबल योगेश कुमार बदमाशों की लोकेशन लेने में लगे रहे और इसका परिणाम यह हुआ कि आज बदमाश पुलिस के बिछाए जाल में फंस गए।

-एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया, गांव जाव चौराहे पर बदमाशों को घेर लिया गया। गांव जाव निवासीगण नरेन्द्र उर्फ निरेन्द्र पुत्र खैमीचन्द उर्फ खैमी, अवतार पुत्र सन्नो, कैलाश उर्फ भटिन्डा पुत्र मदन और रामहरि उर्फ पपोल पुत्र कुमरचन्द को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि नरेन्द्र के पास एक इको गाडी है। वह बाबा को कई बार दिल्ली उनके घर और कामा यात्रा पर ले गया। बाबा झोले से नरेंद्र को रुपये निकाल कर देते थे। नरेंद्र को लगा कि बाबा के पास काफी पैसा है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बाबा की हत्या करने की साजिश रची। चारों शराब पीकर बाबा के आश्रम ईको से पहुंचे। आश्रम के बराबार में ही अशोक के खाली प्लाट की दीवार के कटीले तार काट कर आश्रम में प्रवेश कर गए। पहचान छुपाने के लिए सभी ने नकाब लगा लिया। बाबा के कमरे का गेट खुला था। बाबा सोफे पर सो रहे थे। सोते हुए बाबा को सभी ने दबोच लिया। ईंट से बाबा के चेहरे और सिर पर प्रहार किए। इसी दरम्यान एक ईंट रामहरि उर्फ पपोल के दाहिने हाथ के पंजे लग गई थी। उसके हाथ पर चोट आई। सिर मे चोट लगने पर बाबा सोफे पर ही बेहोश हो गए। होकर गिर गए। इसके बाद अपने-अपने चेहरे पर बंधे कपड़े से बाबा के हाथ पैर बांध दिए और झोले से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इंनवर्टर, बैटरी समेत अन्य सामान आश्रम से समेट कर भाग गए। नकदी का बटवारा कर लिया और अन्य सामान को सुरवारी नगला से पहले बाई तरफ बंद क्रेसर के पास झाड़ियों में छिपा दिया।

-बरामदगी के दौरान की पुलिस पर फायरिंग : एसएसपी ने बताया, आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस लूटे गए माल को बरामद करने के लिए गई। झाड़ियों में छिपा कर रखे गए सामान को बदमाश निकाल कर देने वाले थे कि तभी पहले से वहां छिपा कर तमंचा को निकाल कर अवतार ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपित को सरेंडर करने के लिए ललकारा, लेकिन वह फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई। गोली लगने से अवतार से घायल

हरिदास महाराज की हत्या में गिरफ्तार किए बदमाशों की जानकारी देते एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, साथ में है एसपी देहात त्रिगुण बिसेन और सीओ छाता गौरव त्रिपाठी

होकर गिर गया। पुलिस ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।

-ये हुई बरामदगी : लूटे 40 हजार रुपये, बाबा मोबाइल फोन, इंनवर्टर,

बैटरी, एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा और घटना में प्रयोग की गई ईको कार।