मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज
उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवम गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मथुरा द्वारा आज गांव चंदौरी, विकासखंड छाता में जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर आधारित प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र मथुरा के प्रभारी डॉ वाई. के. शर्मा द्वारा किसानों को मेरी लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को पर्यावरण को संरक्षित करने के बारे में बताया गया। उनको प्राकृतिक संसाधनों को न्यायोचित उपयोग करने की जानकारी दी गई। केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉक्टर ब्रजमोहन द्वारा किसानों को बताया गया कि किस सब्जियों की गुणवत्ता किस तरह से बढ़ाई जाए तथा अधिक से अधिक उत्पादन कैसे लिया जाए। उनका कहना था कि आज के युग में पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को कैसे बनाए रखना है। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ रविंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए संसाधनों का कम से कम उपयोग करके, कैसे अधिक से अधिक उपज प्राप्त की जा सके एवं गौ आधारित खेती अपनाकर किसान भाई अपनी लागत को भी कम कर सकते हैं। तथा उपज की गुणवत्ता को भी बढ़ा सकते हैं । साथ ही साथ पर्यावरण को संरक्षित करते हुए मिट्टी की सेहत को भी सुधार सकते हैं गांव चंदौरी के कृषक राजेश चौधरी, बदन सिंह चौधरी, चतर सिंह, चंदन सिंह, कृपाल सिंह आदि के अलावा 50 से अधिक कृषकों ने कृषि प्रदर्शनी एवं कार्यशाला में भाग लिया।









