यूपी, हरियाणा और राजस्थान का ट्रैक्टर चोर गैंग दबोचा

-एसओजी और हाईवे थाने की पुलिस ने की सयुंक्त कर्यवाई

– आरटीओ कार्यालय से पंजीकरण की हासिल करते थे  फोटोकॉपी

-भिवाड़ी पुलिस को भी थी गिरोह की तलाश, हाल में आई थी मथुरा

मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज: पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने थाना हाईवे पुलिस के साथ मिलकर के एक ट्रैक्टर चोरों के गैंग को गुरुवार को गणेशरा नाले के पास से

ट्रैक्टर चोर गैंग की जानकारी देते एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, साथ में हैं एसपी सिटी एमपी सिंह

गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसमे राजस्थान और हरियाणा के उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छह लोग शामिल थे। इनकी निशानदेही पर दस ट्रैक्टर भी बरामद किए गए हैं।

इसी गैंग की तलाश में कुछ दिन पहले भिवाड़ी जिले की पुलिस भी मथुरा आई थी, लेकिन वह खाली हाथ लौट गई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आज रिजर्व पुलिस लाइन के सभागर में गैंग की जानकारी देते हुए बताया कि ये गैंग अंतरराज्यीय है। अलग-अलग राज्यों से ट्रैक्टर चुरा कर किसानों को बेचता था। बेचने के लिए आरटीओ कार्यालय से रजिस्ट्रेशन की फोटो कॉपी निकाल लेता था। उसी को दिखा कर ट्रैक्टर किसान को मूल कीमत से कम कीमत पर बेच देता था।

-गैंगस्टर में होगी कर्यवाई, संपत्ति की जाएगी जब्त

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गैंग के सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कर्यवाई की जाएगी और अपराध से जुटाई गई संपत्ति को जब्त किया जएगा।

बदल देते थे चेसिस नम्बर:

चोरी किये ट्रैक्टरों के चैसिस नंम्बर व इंजन नम्बरो को छैनी व हथोड़े के माध्यम से गोद कर इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर को बदल कर भोले भालें किसानों को बेचकर उनसे प्राप्त धन से अपना व अपने परिवारीजनों का पालन पोषण करते हैं ।

ये हुए गिरफ्तार:
-मानवेन्द्र उर्फ मानो पुत्र दामोदर निवासी ग्राम लोरहिया पटटी थाना मगोर्रा मथुरा, मानो ही गैंग लीडर है।

-भगत सिंह पुत्र छिद्दी निवासी ग्राम हसनपुर थाना नौहझील जनपद मथुरा
-सुनील कुमार  पुत्र भागराम निवासी वार्ड नम्बर  चार खेमा खाती आरे वाला चौक मकान नम्बर  135 थाना फतेहाबाद शहर जनपद फतेहाबाद हरियाणा
-समीर मसीह उर्फ टूडू पुत्र कमर मसीह निवासी पुराना बस स्टैण्ड वार्ड नम्बर पांच मकान नम्बर  356 पुरानी राधा स्वामी सत्संग घर वाली गली लाजपत नगर थाना फतेहाबाद शहर जनपद फतेहाबाद हरियाणा
-छिन्दर उर्फ छिन्दा पुत्र जरनैल सिंह निवासी सेसन थाना जुरहेरा जनपद भरतपुर राजस्थान
-इरशाद पुत्र इस्सर निवासी सेसन थाना जुरहेरा जनपद भरतपुर राजस्थान

ये हुई बरामदगी:
10 ट्रैक्टर चोरी के कीमत करीब 80 लाख रुपये, 152,000 रुपये जो ट्रैक्टरों को बेचकर प्राप्त किए, चैसिस नम्बर व इंजन नम्बर बदलने के लिए प्रयोग की जाने वाले उपकरण, एक बोलेरो गाडी और महिन्द्रा गाडी