मनोज चौधरी, आदित्य मंगल न्यूज़
मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित पीएमवी कालेज के सामने लिंक मार्ग के किनारे करीब 50 मीटर जंगल में गुरुवार को एक युवक का शव मिला। शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत होता है। युवक की हत्या किए जाने की आशंका है।
थाना जैंत क्षेत्र में मिले युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सीओ सदर प्रवीण मालिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की हत्या की गई है या फिर मौत का कोई अन्य कारण रहा है। मरने वाले युवक की पहचान के लिए सभी थानों को इत्तला कर दी गई। इंटरनेट मीडिया के सभी सोशल साइट्स पर युवक की फोटो जारी कराई गई है।








