मथुरा पुलिस ने बीस लाख के लौटाए मोबइल फोन

आदित्य मंगल न्यूज:

मथुरा पुलिस की सर्विलांस शाखा ने करीब 20 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए हैं। ये मोबाइल फोन विभिन्न स्थानों से चुराए गए थे। खोने वाले भी मोबाइल फोन इनमें शामिल हैं।

एसएसपी शैलेश पांडेय ने मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन के बलिदानी संतोष कुमार यादव सभागार में इसकी जानकारी देते हुए बताया,  सर्विलांस शाखा ने 91 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। ये मोबाइल फोन विभिन्न क्षेत्रों से चुराए गए थे। कुछ मोबाइल फोन लोगों के गिर गए थे। इनकी अलग-अलग थानों में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। एसएसपी का कहना था कि मथुरा एक धर्मिक तीर्थ स्थल है। तीर्थ यात्रा पर आए लोगों के मोबाइल फोन गिर या उनको चुरा लिया गया था। सर्विलांस शाखा में इनको ट्रेस कर बरामद किया। जो लोग यहां मौजूद थे, उनके मोबाइल फोन उनकी सिपुर्दगी में दे दिए गए हैं। जो उपस्थित नहीं हो सके और दूसरे शहरों में उनके निवास स्थान है। उनका नाम पता मालूम करके डाक विभाग के माध्यम से उन तक पहुचाने का कार्य भी किया जाएगा। दरअसल, लोगो के फोटोग्राफ के अलावा कुछ अहम संदेश और डाक्यूमेंट्स भी होते है। उनको लेकर वे चिंतित रहते है। एसएसपी ने बताया कि 91 कुल मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमे से 40 को पहले ही सिपुर्दगी में दिया जा चुका है और आज 51 मोबाइल फोन उनके मालिकों की सिपुर्दगी में देने की कार्यवाई की गई।।

ये रहे टीम में

प्रभारी सर्विलांस सेल विकास कुमार, हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह, राघवेन्द्र सिंह, परवेन्द्र कुमार,  गोपाल, कांस्टेबल सुमित कुमार।

मोबाइल फोन बरामदगी की जानकारी देते एसएसपी शैलेश पांडेय